फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   झलाण में गिरी बिजली, कोहटा में रिहायशी मकान जमींदोज

झलाण में गिरी बिजली, कोहटा में रिहायशी मकान जमींदोज

Sun, 02 Sep 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
झलाण में गिरी बिजली, कोहटा में रिहायशी मकान जमींदोज
\ - फोटो : BBC
सुजानपुर/भोरंज/नादौन (हमीरपुर)। जिलाभर में रविवार दोपहर को जमकर बारिश हुई। इसी बारिश के दौरान उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत चमियाणा के गांव झलाण के एक घर पर बिजली गिरने से इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान मालिक कृष्ण कुमार पुत्र रेलू राम को करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने उचित सहायता की मांग की है। तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया का कहना है कि पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए मौके पर भेजा गया है। वहीं, उपमंडल भोरंज के धमरोल पंचायत के गांव कोहटा के प्रकाश चंद पुत्र लैणु राम का रिहायशी मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। मकान गिर जाने से गरीब परिवार बेघर हो गया। प्रकाश चंद ने बताया कि शनिवार रात को बारिश लगी तो मकान से कुछ आवाजें आनी लगीं।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही मकान धराशायी हो गया। उपप्रधान विपन कुमार चौधरी ने बताया कि परिवार आईआरडीपी से संबंधित है। घर के अंदर 40 बोरियां सीमेंट और घर का अन्य सामान रखा था। सारा सामान और सीमेंट मलबे में दब गया है। इससे मकान मालिक को दो लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, उपमंडल नादौन की अमतर को जाने वाली सड़क की निकासी नालियां अवरुद्ध होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिलाभर में शनिवार रात और रविवार दिन में जमकर हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। जिलाभर की कई सड़कों में पानी भरा रहा और यातायात धीमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed