{"_id":"5b6da5374f1c1bb8538b7e69","slug":"141533912375-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदला तो आंदोलन : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदला तो आंदोलन : सुक्खू
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर प्रदेश भाजपा सरकार ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाया तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा। सड़कों पर उतरकर इसका विरोध होगा और कांग्रेस आने वाले समय में इसका बदला लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में दीनदयाल उपाध्याय के नाम से योजनाओं के नाम रखे जा रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार ने गत दिवस बिलासपुर के राजीव गांधी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदलकर राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज करने का निर्णय लिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह हमीरपुर के सांसद भी जुमलेबाज हैं। हमीरपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस को 25 सालों से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से जीतने वाले भाजपा सांसदों ने लोगों को केवल सपने ही दिखाए हैं। यूपीए सरकार में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से खुद दिल्ली जाकर हमीरपुर के जोलसप्पड़ के लिए मेडिकल कॉलेज की अधिसूचना करवाई। लेकिन, हमीरपुर के सांसद और नादौन के पूर्व भाजपा विधायक ने पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी नहीं जारी होने दी। सुक्खू ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव सच्चाई और झूठ की लड़ाई का चुनाव होगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरुकीर्त सिंह कोटली, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर टिप्स दिए।
बाक्स:
वीरभद्र सिंह के समर्थकों में छायी मायूसी
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं पहुंचने से उनके समर्थकों में मायूसी रही। कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके समर्थकों ने वीरभद्र सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वीरभद्र सिंह के समर्थकों ने कार्यक्रम में तरजीह न मिलने पर रोष जताया। वहीं कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं रिसर्च विभाग के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने अपने समर्थकों के साथ शहर में रैली निकाली और सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नारे लगाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह नेता रहे मौजूद-
विधायक राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक बंबर सिंह ठाकुर, अनिता वर्मा, कुलदीप पठानिया, पूर्व स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बीआर राही, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा, महासचिव राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुमन भारती, शहरी इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राणा, कांग्रेस सेवादल जिला संयोजक मदन लाल कौंडल, विवेक कटोच, महिला मोर्चा से डॉ. राज धीमान, ब्लाक अध्यक्ष सुजानपुर राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस रिसर्च सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू, कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष सुरेश कुमार, लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट केसी भाटिया और निशा कटोच समेत अन्य मौजूद रहे।