{"_id":"5b508f924f1c1b42748b5aaa","slug":"141532006290-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़साई पंचायत में प्रधान के लिए देवरानी-जेठानी में जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़साई पंचायत में प्रधान के लिए देवरानी-जेठानी में जंग
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। बिझड़ी ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में खाली चल रहे पदों के लिए 19 जुलाई रविवार को उपचुनाव होगा। ग्राम कड़साई में प्रधान पद के चुनाव में देवरानी और जेठानी में रोमांचक मुकाबला होगा। जबकि, सकरोह पंचायत में उपप्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों में टक्कर होगी। इसके अलावा झंझयाणी पंचायत में वार्ड पंच के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि ब्लाक की चार पंचायतों में वार्ड पंच पद के लिए एक-एक नामांकन आने से इनका निर्विरोध चयन होना तय है।
कुछ माह पूर्व इन पंचायतों में पद खाली हुए थे। कड़साई पंचायत ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इसमें नीलम देवी और कांता ने अपना नामाकंन भरा है। दोनों महिला प्रत्याशियों के पति रिश्ते में चचेरे भाई हैं। कुछ बुद्धिजीवियों ने उपचुनाव में आम सहमति बनाने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब देवरानी- जेठानी के बीच सीधा मुकाबला होना तय है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सकरोह पंचायत में उपप्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। लेकिन, छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब दो प्रत्याशियों कुलदीप सिंह गांव बिहड़ू तथा विपिन कुमार गांव सकरोह के बीच सीधी टक्कर होगी। ब्लॉक के पांच वार्ड सदस्यों का चुनाव भी किया जाएगा। इसमें झंझयाणी पंचायत के मसलाना खुर्द वार्ड में तीन प्रत्याशी संदीप कुमार, प्रकाश चंद और जीत राम मैदान में हैं। जबकि, चार पंचायतों में सिंगल प्रत्याशी ने आवेदन किया है। इनमें सकरोह पंचायत के वार्ड सकरोह में रचना देवी, सठवीं पंचायत के वार्ड सठवीं में राजेश कुमार, बल्याह पंचायत के बरोली वार्ड से विधि चंद तथा करेर पंचायत के करेर वार्ड से रोशन लाल का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विकास खंड बिझड़ी के बीडीओ चंद्रवीर सिंह का कहना है कि कड़साई पंचायत में प्रधान और सकरोह पंचायत में उपप्रधान पद के लिए दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जबकि वार्ड पंच के लिए झंझयाणी पंचायत में तीन प्रत्याशी मुकाबले में हैं। शेष चार पंचायतों में सिंगल आवेदन होने पर वार्ड पंचों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इन पंचायतों में रविवार के दिन मतदान होगा तथा इसके उपरांत पंचायतों में मतगणना होगी।