फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महीने के पहले हफ्ते राशन नहीं उठाने वाले 90 डिपो होल्डरों को नोटिस

महीने के पहले हफ्ते राशन नहीं उठाने वाले 90 डिपो होल्डरों को नोटिस

Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महीने के पहले हफ्ते राशन नहीं उठाने वाले 90 डिपो होल्डरों को नोटिस
हमीरपुर। महीने के प्रथम सप्ताह में सिविल सप्लाई के गोदामों से राशन नहीं उठाने वाले जिले के 90 डिपो होल्डरों को खाद्य आपूर्ति विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। विभाग अब इन डिपो संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के निर्देशानुसार विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। सरकार ने उपभोक्ताओं को महीने के प्रथम सप्ताह राशन उपलब्ध करवाने का दावा किया है लेकिन, कई डिपुओं में राशन दूसरे सप्ताह भी उपलब्ध नहीं रहता है। इस कारण अब विभाग ऐसे डिपुओं पर निरंतर कार्रवाई करेगा जो माह के पहले सप्ताह (सात तारीख) तक सिविल सप्लाई के गोदामों से राशन की सप्लाई नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन

इस बार जिले के 294 डिपुओं में से 90 डिपो ऐसे रहे हैं जिन्होंने पहले सप्ताह तक गोदामों से राशन की सप्लाई नहीं उठाई है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन डिपो संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री के निर्देशानुसार अब डिपुओं को सिविल सप्लाई के गोदामों से पहले सप्ताह के भीतर ही राशन उठाना पड़ेगा। इस संबंध में डीएफएससी हमीरपुर शिवराम राही का कहना है कि जिले के 90 डिपुओं को पहले सप्ताह तक राशन न उठाने के लिए नोटिस भेजा गया है। उनसे राशन न उठाने के कारणों के बारे में जवाब तलब किया गया है। उपभोक्ताओं को प्रथम सप्ताह के भीतर ही राशन उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री ने प्रथम सप्ताह ही गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed