फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आतंकवादियों को पटकनी देने वाले सैनिक को किया सम्मानित

आतंकवादियों को पटकनी देने वाले सैनिक को किया सम्मानित

Mon, 09 Jul 2018 11:11 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। दीनहित मंडल लंबलू इकाई ने ग्राम पंचायत नाड़सी के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार को उनकी बहादुरी पर सम्मानित करने के लिए लंबलू में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर और उनके सहयोगियों ने बहादुर सैनिक को पगड़ी, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रयास संस्था के महासचिव विजय भंडारी ने कहा कि अशोक कुमार का 31 मई को कुलगांव, श्रीनगर में जिलाधीश कार्यालय के बाहर आतंकवादियों से मुकाबला हुआ था। जिसमें 2 आतंकी लोगों की भीड़ में से निकले और उन पर पीछे की ओर से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें अशोक कुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

एक आतंकवादी ने उनसे राइफल छीनने का प्रयास किया, लेकिन बहादुर सैनिक के सामने वह टिक न सका और भाग गया। अशोक कुमार जैसे ही पीछे मुड़े दूसरा आतंकवादी उनकी पकड़ में आ गया। काफी देर दोनों में हाथापाई हुई। इस बीच बुरी तरह घायल अशोक की पकड़ थोड़ी ढीली होने पर दूसरा आतंकवादी वहां से भागने में सफल रहा। अपनी जान की परवाह न करते हुए सैनिक ने अपनी राइफल को छीनने न दिया। सूचना मिलते ही सैन्यबल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस मौके पर गसोता पंचायत प्रधान सुदर्शना, रिटायर्ड प्रधानाचार्य केएस चौहान, डीआर शर्मा, कैप्टन तिलक शर्मा, अमरजीत, रणजीत, रविंद्र सकलानी, वीडी सरीन, ओम प्रकाश, अश्वनी शर्मा, सतीश चौहान, दया सिंह पठानिया, केसी पठानिया, पृथ्वी राज, सूबेदार कुलदीप, रीना सरीन, राजो देवी, दीपिका, हेम राज, प्रकाश शर्मा, रोशन लाल, काका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed