{"_id":"5ae8a7094f1c1b54098b77f4","slug":"141525196553-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियरों ने टाला अपना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियरों ने टाला अपना आंदोलन
Updated Tue, 01 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल बिजली बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियरों का मंगलवार से शुरू होने वाला आंदोलन टल गया है। बोर्ड के जूनियर इंजीनियर से लेकर सीनियर इंजीनियर तक कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों ने संशोधित वेतनमान न दिए जाने पर मंगलवार से आंदोलन शुरू करने का नोटिस बोर्ड प्रबंधकों और प्रदेश सरकार को भेजा था। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डीएम ढटवालिया ने कहा कि बिजली बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन और जेई एसोसिएशन की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में 26 अप्रैल को हुई थी। इस बैठक में बिजली मंत्री ने बोर्ड प्रबंधकों को सर्विस कमेटी की बैठक शीघ्र करके डिप्लोमा इंजीनियरों को संशोधित वेतनमान जारी करने के निर्देश दिए और दोनों संघों को आंदोलन वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि मंत्री के आश्वासन पर दोनों संघों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर मंगलवार से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन