{"_id":"5ad3867e4f1c1b9b098b4b89","slug":"141523811966-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ोहता पंचायत हुई बीपीएल मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ोहता पंचायत हुई बीपीएल मुक्त
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कड़ोहता में रविवार को बीपीएल सर्वे की समीक्षा हुई। समीक्षा में पाया गया कि पंचायत में कोई भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे नहीं है। इसके बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव डाला गया कि इस पंचायत में कोई भी परिवार बीपीएल के पात्र नहीं है। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से डाला गया। ग्राम सभा एसएमएस भोरंज पर्यवेक्षक सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस पंचायत में इससे पहले 59 परिवार बीपीएल में थे।
इसमें पंचायत में पिछले साल हुई ग्राम सभा में 33 परिवारों के नाम काटे गए थे। वहीं इस बार 23 लोगों ने बीपीएल में आने के लिए आवेदन किया था। इस ग्राम सभा में 221 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि पंचायत में कोई परिवार बीपीएल के पात्र नहीं है और पंचायत को बीपीएल मुक्त किया गया। इससे पहले पूर्व पंचायत प्रधान वीर सिंह रणौत के कार्यकाल में इस पंचायत को स्वच्छता में राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है। पंचायत प्रधान संतोष धीमान और उपप्रधान वीरेंद्र डोगरा ने कहा कि ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव डाला है कि पंचायत को बीपीएल मुक्त किया जाए। पंचायत में कोई भी परिवार बीपीएल पात्र नहीं है।