फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बजट के अभाव में रुकी पौने दो सौ दिव्यांग छात्रों की छात्रवृति

बजट के अभाव में रुकी पौने दो सौ दिव्यांग छात्रों की छात्रवृति

Fri, 05 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांग छात्रों को दी जाने वाले छात्रवृत्ति के लिए बजट न आने के कारण जिला के पौने दो सौ दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। विभाग से जिला कल्याण कार्यालय को छात्रवृत्ति के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिला है। वर्ष 2017-18 के लिए विभाग द्वारा जिला के दिव्यांगों को छात्रवृत्ति देने के लिए करीब सात लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। जिलाभर में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले करीब तीन सौ पात्र दिव्यांग छात्र हैं। इनमें से सात लाख रुपये की राशि से मात्र 107 दिव्यांगों को ही छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई है। शेष बचे छात्रों को बजट के अभाव में छात्रवृत्ति राशि वितरित नहीं की गई है।
विज्ञापन

बजट राशि के लिए जिला कल्याण कार्यालय ने बीते अक्तूबर माह में विभाग को आवेदन किया है, लेकिन आचार संहिता और चुनावों के कारण बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है। इस कारण जिला के दिव्यांग छात्र इस छात्रवृत्ति राशि से वर्तमान समय तक वंचित हैं। छात्रवृत्ति के समय पर न मिलने से छात्रों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने विभाग से बजट जारी करके समय पर छात्रवृत्ति राशि देने की मांग की है। उधर, जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि बजट के लिए आवेदन कर दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही छात्रों को छात्रवृत्ति राशि वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed