{"_id":"5a196f014f1c1bca678bda21","slug":"141511616257-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड पंच का रास्ता रोक मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड पंच का रास्ता रोक मारपीट
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक पंचायत की वार्ड सदस्य ने रास्ता रोकने और मारपीट करने के आरोप में गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने थाना सदर हमीरपुर में आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायकर्ता मंजू देवी पत्नी सुरेश कुमार गांव लाहड़ डाकघर डुग्घा तहसील व जिला हमीरपुर ने पुलिस में बयान दिया है कि वह ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 8 की वार्ड पंच है। इनकी पंचायत के प्रधान ने इनके वार्ड नंबर 8 में सड़क का काम लगाया हुआ है। जो कि तुलसी राम पुत्र नारायण दास के घर से हरिदास पुत्र नारायण दास के घर तक चला हुआ है। बीते शुक्रवार को सुबह 9 बजे जब वह तुसली राम पुत्र नारायण दास के घर के साथ सड़क का काम देखने गईं तो इस दौरान भुट्टो देवी पत्नी धर्म सिंह अपने घर से बाहर आईं और आते ही इसे गाली गलौज करने लगी। इस पर वह डर के मारे हरि दास पुत्र नारायण दास के घर भागी तो भुट्टो देवी ने इसका रास्ता रोक कर मारपीट शुरू कर दी। तभी गांव की मनसा देवी पत्नी स्व रोशन लाल, शंकरी देवी पत्नी ज्ञान चंद गाली गलौज करते हुए आईं। उन्होंने भी इससे मारपीट करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद विंता देवी पत्नी दलीप सिंह व विधि चंद पुत्र स्व रोशन लाल सभी गांव लाहड़ गुजरेहड़ा के रहने वाले भी पहुंच गए। जिन्होंने भी गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। विधि चंद ने उसका मोबाइल फोन ले लिया। हालांकि तुलसी राम पुत्र नारायण राम और हरि दास पुत्र नारायण दास ने बीच बचाव किया। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मारपीट के कारणों की छानबीन की जा रही है।