रोहड़ू जाणा मेरी अामिये... पर लूटी वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर का वार्षिक समारोह शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड़ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलदेव धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कौशल, उपप्रधानाचार्य शशि बाला और डीन अकादमिक संजीव विंजोला ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी नृत्य, गिद्दा, पंजाबी नृत्य, हरियाणवी नृत्य एवं हिमाचली नाटी पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।
छात्रों ने सूट पौण हट गई पॉपलीन दे और रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिये आदि गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं, दसवीं कक्षा की छात्रा अक्षिका सोनी ने कन्या भ्रूण हत्या पर अपने विचार रखे, जिन्हें सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की आंखों में आंसू आ गए। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के विभिन्न गतिविधियों में मेधावी रहे छात्रों को सम्मानित किया। अभव्या, पाशिका, पलक शर्मा, रिचा, कृष, जयश्री, अरुषि, राधिका, श्रेया, अंश, अनुज, आर्यन, विनय, मान्वी, नंदिनी, प्रथा, यशस्वी, अंशुल आर्यन, नीरज, पार्थ, निश्चय, विनायक, दिव्या, हिमानी, दिव्यांश, ऋषि, रिया, खुशी और कशिश आदि सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया।