{"_id":"66a10d7ab5babfafe80f50aa","slug":"14-year-old-student-dies-due-to-electric-shock-from-iron-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132134-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इस्त्री से करंट लगने पर 14 वर्षीय छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इस्त्री से करंट लगने पर 14 वर्षीय छात्र की मौत
विज्ञापन
घर पर अपने कपड़ों को प्रेस कर रहा था रितिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बीड़ बगेड़ा में बुधवार को करंट लगने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। रितिक पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जोलप्लाही डाकघर बीड बगहेड़ा बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब घर पर अपने कपड़ों को प्रेस कर रहा था। अचानक प्रेस में करंट आ गया और रितिक को जोरदार झटका लगा। इससे वह मौके पर अचेत होकर गिर गया।
परिजनों ने अचेत अवस्था में रितिक को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। रितिक बीड़ बगेड़ा स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता महेंद्र कुमार मिस्त्री का कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी है। रितिक से दो वर्ष बड़ी एक बहन है। रितिक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने बच्चे की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इस बारे में एसएचओ सुजानपुर मस्त राम नायक ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा दिया गया है।