फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   14 year old girl dies after being hit by HT line

Hamirpur (Himachal) News: एचटी लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

Mon, 19 Aug 2024 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
लेंटर पर साथियों के साथ खेल रही थी, करंट लगने से 40 फीट नीचे जा गिरी
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर और एसडीएम मौके पर पहुंचे, जांच के दिए निर्देश

बिजली लाइन डालने और भवन निर्माण के हर पहलू की होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। थाना सदर के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 रामगली कृष्णा नगर में लेंटर पर 14 वर्षीय किशोरी एचटी बिजली लाइन की चपेट में आ गई। मौके पर ही किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। लड़की अन्य साथियों के साथ लेंटर पर खेल रही थी और इस दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर और एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने परिजनों के साथ बात की तथा मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नेपाली मूल की इस बेटी को लेंटल के कोने पर एचटी लाइन ने खींच लिया। करंट की चपेट में आने के बाद यह सीधे 40 फीट नीचे जाकर गिरी। घायल किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था। नेपाली मूल की इस बेटी की अचानक मृत्यु के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नेपाली मूल का परिवार कई वर्षों से यहां पर किराये के मकान में रह रहा है। हालांकि, नेपाली मूल की बेटी नेपाल में ही पढ़ाई करती है लेकिन बीमार होने के चलते इस बार परिवार इसे साथ लेकर आया था। सोमवार शाम के समय साथ लगते लेंटर पर किशोरी खेल रही थी और इस दौरान ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। यह भवन कब बना है और कब बिजली लाइन यहां पर डाली गई है, तमाम विषयों की जांच की जाएगी। वहीं, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सौरभ का कहना है कि कनिष्ठ अभियंता मौके पर गए हैं। मामले में जांच की जाएगी। उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed