{"_id":"61083e9b8ebc3e841c1033a1","slug":"14-councilors-nominated-in-the-district-including-the-nephew-of-the-mla-hamirpur-hp-news-sml3790080145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भांजे समेत जिले में 14 पार्षद मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के भांजे समेत जिले में 14 पार्षद मनोनीत
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। जिले के चारों नगर निकाय में सरकार की ओर से पार्षदों का मनोनयन कर दिया है। सोमवार को इसकी अधिसूचना हिमाचल प्रदेश शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव रजनीश ने जारी कर दी है। इसके तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड एक में विधायक के भांजे नितिन पटियाल का मनोनयन किया है। वहीं वार्ड दो से विपिन शर्मा, वार्ड चार से मनीष पुरी और वार्ड पांच से कमलेश चंद को मनोनीत किया गया है।
अधिसूचना के साथ ही अमर उजाला की खबर पर भी मोहर लग गई है। अमर उजाला ने एक अगस्त, रविवार के अंक में हमीरपुर नगर परिषद के मनोनित चारों पार्षदों के नाम का जिक्र अपनी खबर में किया था। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ से अंकुश गुप्ता जो पहले भी नौ नंबर के वार्ड पार्षद रह चुके हैं, उनकी तैनाती की गई। वार्ड नंबर तीन से ओबीसी कल्याण बोर्ड के सदस्य तिलक राज कश्यप, वार्ड नंबर छह से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा की पत्नी अनीता मेहरा और वार्ड नंबर सात से लता राणा को मनोनीत पार्षद बनाया गया है।
नगर पंचायत नादौन के वार्ड छह से मोहनी लाल, वार्ड तीन से नीरज जैन और वार्ड पांच से अर्पित सेठी को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। नगर पंचायत भोटा में चंद्रशेखर, विनोद कतना और दीप राम का मनोनयन किया गया है।