{"_id":"576d6da94f1c1bef58b49296","slug":"136-school-in-biometric-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"136 सीसे स्कूलों में लगेंगी बायोमिट्रिक मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
136 सीसे स्कूलों में लगेंगी बायोमिट्रिक मशीनें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर में ब्लॉक स्तर के 136 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में जल्द ही बायोमिट्रिक मशीनों से हाजिरी लगेगी। इससे रोज पता चल जाएगा कि कौन सा टीचर और स्टाफ कितने बजे स्कूल पहुंचा और कब वहां से गया। विभाग ने इसके लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे तो कई स्कूलों में यह व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
गैर हाजिरी की वजह से जो शिक्षा की गुणवत्ता में कमी नजर आई है, इस खामी को अब बायोमिट्रिक मशीन से दूर करने का कदम उठाया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में शुक्रवार को स्काउट एंड गाइड प्रभारियों के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
स्कूल प्रमुखों एवं स्काउट एंड गाइड प्रभारियों को संबोधित करते हुए बुराथोकी ने कहा कि स्टूडेंट अलग वर्दी के चाहवान होते हैं। स्कूलों में स्काउट एंड गाइड टीमों के साथ बुलबुल की टीम भी बनाएं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स में नौ तरह के गुण पैदा करें। इनमें स्वयंसेवी, अनुशासन, मानवता, पर्यावरण और पशु पक्षी मित्र, देश सेवक, साहसी, संस्कारी, समाज को जोड़ने वाला, ईमानदार, अधिकार के साथ कर्तव्य का पालन करने के गुण भरें।
विज्ञापन
प्रदेश में 987 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा की मिलेगी। इनमें भी दो-दो कोर्स शुरू करवाएं जाएंगे। अब साधारण पढ़ाई की बजाय स्टूडेंट्स स्कूलों में तकनीकी शिक्षा की सुविधा भी ले सकेंगे। करीब 16 कॉलेज में वोकेशनल संकाय भी इस साल शुरू किया जाएगा।