{"_id":"688679e8acf45218e60b1888","slug":"135-grams-of-chitta-recovered-from-two-youths-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162294-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो युवकों से 1.35 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो युवकों से 1.35 ग्राम चिट्टा बरामद
Mon, 28 Jul 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत डोहगी पुल में पुलिस ने दो युवकों से 1.35 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। आरोपी व्यक्तियों की पहचान ललित कुमार निवासी लहड़ा और राजेश कुमार निवासी वानखड़, तहसील गलोड़ के रूप में हुई। होशियारपुर से युवक पिकअप में बिझड़ी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने डोहगी पुल में नाका लगाया हुआ था। नियमित जांच के दौरान पिकअप को रोका और तलाशी लेने पर 1.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन