{"_id":"5c65a462bdec22738335f564","slug":"131550165090-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ू में अग्निकांड से कपड़े की दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ू में अग्निकांड से कपड़े की दुकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते बड़ू कस्बे में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया है। दोमंजिला भवन में आग लगने से दुकान मालिक को करीब 23 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, दो मंजिला दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था और दुकान में लगे शटर भी आग के कारण लाल हो गए थे। किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बाकी दुकानों को इसकी चपेट में आने से बचाया। बुधवार देर रात करीब दो बजे सड़क से गाड़ी लेकर गुजरते किसी व्यक्ति ने दमकल विभाग को सूचना दी कि बड़ू में एक दुकान से आग की लपटें और धुआं उठ रहा है। इसके बाद आसपास के लोगों को भी अग्निकांड का पता चला। लोगों ने दुकान मालिक मझोट निवासी सुनील कुमार को अग्निकांड की सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी करीब सवा दो बजे मौके पर पहुंची और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। आग से दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर, काउंटर, अलमारी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग के अनुसार इस अग्निकांड से मालिक को करीब 23 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस थाना सदर से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी का कहना है कि रात करीब सवा दो बजे अग्निकांड की सूचना मिली। जिसके बाद विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को करीब 23 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसएचओ थाना सदर संजीव गौतम का कहना है कि आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।