फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंचायत प्रधान पर फर्जी मस्टर रोल लगाने के लगाए आरोप

पंचायत प्रधान पर फर्जी मस्टर रोल लगाने के लगाए आरोप

Thu, 10 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत एक पंचायत पर मनरेगा के नाम पर ग्रामीणों ने फर्जीवाड़ा होने की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री और जिलाधीश हमीरपुर से की है। शिकायत के बाद विभाग भी हरकत में आ गया है और इस मामले की जांच में जुट गया है। पंचायत के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में पंचायत प्रधान पर आरोप लगाया है कि पंचायत ने उनके घर के पास एक डंगे के निर्माण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए थे। जिसका पंचायत ने निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया और कुछ लोगों के मस्टर रोल बनाकर उसमें गांव के लोगों के फर्जी नाम डालकर उस धनराशि को उन लोगों के बैंक से निकासी करवा कर हड़प लिया।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में जिन लोगों के नाम लिखे हैं उनका कहना है कि पंचायत प्रधान ने उनके खाते में अचानक आई धनराशि को जब उनसे मांगा तो वह भी हैरान हो गए और उन्होंने भी पंचायत प्रधान के कहने के अनुसार इस राशि को वापस प्रधान को दे दिया। लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने मनरेगा में कभी भी काम नहीं किया और न ही उन्हें मजदूरी करने की जरूरत है। मौके पर कागजों में जिस काम को दर्शाया गया है वह कार्य हुआ ही नहीं है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने और अन्य पंचायत के लोगों ने जब इस बारे में प्रधान से पूछा तो उसने टाल मटोल की। इस मामले पर जिलाधीश हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने तुरंत इसकी जांच के आदेश खंड विकास अधिकारी नादौन को दिए हैं। यदि फर्जीवाड़ा हुआ होगा तो पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास खंड अधिकारी तविंद्र चिनौरिया का कहना है कि उन्हें शिकायत पत्र मिला है। जांच की जा रही है। वह मौके पर गए और लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। एक सप्ताह तक रिपोर्ट बना दी जाएगी। वहीं पंचायत प्रधान का कहना है कि आरोप निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वह खुद राजनीति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed