{"_id":"5beefc2fbdec22098d6af2b9","slug":"131542388783-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी की प्रवेश परीक्षा 6 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनवी की प्रवेश परीक्षा 6 अप्रैल को
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में कक्षा छठी के लिए प्रवेश के लिए परीक्षा 6 अप्रैल 2019 को जिले के प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य जीएस तोमर ने कहा कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं। जिले के किसी भी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांच में केवल वर्ष 2018-19 शिक्षा सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही प्रवेश के लिए पात्र हैं।
अभ्यर्थी की आयु सीमा एक मई 2006 से पहले और 30 अप्रैल 2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को संबंधित मुख्याध्यापक (जहां पर कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं) से सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। जिसमें अभ्यर्थी का फोटो सत्यापन अन्य आवश्यक प्रविष्टियां एवं आवेदक और अभिभावक के हस्ताक्षर का सत्यापन अनिवार्य है। यह प्रमाण पत्र समिति और विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए 30 नवंबर तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदक एडमिट कार्ड 1 मार्च 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं।