{"_id":"5be86870bdec22695c1f668b","slug":"131541957744-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीटीडीसी के होटल में जुआ खेलते पकड़े तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीटीडीसी के होटल में जुआ खेलते पकड़े तीन लोग
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल में जुआ खेलते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होटल के जिस कमरे में तीनों जुआ खेल रहे थे वहां से पुलिस ने ताश के पत्ते और 1.17 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीनों को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहर के वार्ड नंबर 10 निवासी ओम प्रकाश, गांव रकड़याल, झनियारा निवासी दिनेश कुमार और नगर परिषद वार्ड नंबर 8 हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है।
इससे पूर्व पुलिस ने दिवाली पर उपमंडल सुजानपुर के करोट में आठ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। यहां पर भी पुलिस ने आरोपियों से 4200 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए थे। अब हमीरपुर के होटलों में भी जुए का गैर कानूनी धंधा शुरू हो गया है। पुलिस को सूचना मिली कि जिले के कुछ अन्य निजी होटलों में भी जुआ खेला जाता है। जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है और आने वाले समय में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी हो रही है। उधर, पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने शहर के होटल में दबिश देकर तीन लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस ने ताश के पत्ते और 1.17 लाख रुपये नकदी बरामद की है।