{"_id":"5be46881bdec22697300bd8a","slug":"131541695617-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 दुकानों के बल्व और ट्यूटलाइटें हुईं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 दुकानों के बल्व और ट्यूटलाइटें हुईं गायब
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत बाजार में शरारती तत्वों ने करीब 50 दुकानों के बाहर लगे बिजली के बल्ब फोड़ डाले। जबकि कुछ बिजली बल्ब और ट्यूब लाइटें चोरी कर ले गए। दीपावली के उपलक्ष्य पर दुकानों के आगे लगाई फैंसी लाइटों को भी नुकसान पहुंचाया है। वीरवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो वे भौचक्के रह गए। उनके बिजली की ट्यूब लाइटें और बल्ब गायब थे। सुबह होते ही जैसे-जैसे दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के आगे लगे बल्बों को देखने लगे तो अधिकतर दुकानों में लगे बल्ब गायब पाए गए।
स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ को दी। दुकानदारों में नरेश कुमार, रमेश, अनुज, केके शर्मा, राज कुमार, राकेश कुमार, आदर्श और काका आदि ने इस घटना पर चिंता प्रकट करते हुए शीघ्र शरारती तत्वों को पकड़ने का आग्रह किया है। शिकायत के बाद पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस द्वारा बाजार में बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। प्रभारी विक्रम जीत सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में हैं और पुलिस छानबीन कर रही है। शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।