{"_id":"5bd4aa2fbdec2269ba10c387","slug":"131540663855-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने तो दिया बजट, लाभार्थी को दो माह से नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने तो दिया बजट, लाभार्थी को दो माह से नहीं मिला
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत दो माह पूर्व सरकार से आई राशि का अभी तक लाभार्थियों में आवंटन नहीं हो पाया। इसके लिए केंद्र सरकार ने करीब 90 लाख रुपये की राशि भेजी है। दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी नगर पंचायत ने अभी इस पर कोई भी कदम नहीं उठाया है। वहीं, लोगों का कहना है कि जिन परिवारों को मकान बनाकर दिए जाने की स्वीकृति दी गई है, उनमें कुछ ऐसे अपात्र लोग भी चुने जा चुके हैं जिनके या तो पहले मकान बने हुए हैं या वह अन्य कारणों से इसके लिए पात्रता नहीं रखते हैं।
पात्र लोगों का सर्वे केंद्र सरकार की ओर से अधिकृत कंपनी ने किया है और जब इसका सर्वे हुआ तो कंपनी ने नगर पंचायत को साथ नहीं लिया। लेकिन, पात्र लोगों का चयन करते समय नगर पंचायत के संबंधित वार्डों के पार्षदों ने इसका अनुमोदन किया है। अब 57 लोगों के लिए मकान बनाकर देने की स्वीकृति नगर पंचायत को दे दी गई है और 90 लाख की राशि भी नगर पंचायत के खाते में दो महीनों से पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए डाल दी गई है। जब इसकी जानकारी लोगों ने एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री को दी तो उन्होंने शुक्रवार को प्रशासन के साथ आयोजित बैठक के दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधियों से इसका रिकार्ड तलब किया। एसडीएम नादौन दिलेराम धीमान ने पुष्टि करते हुए कहा कि नगर पंचायत से सूची मांगी गई है। आवास रहित लोगों को केंद्र सरकार की योजना के तहत शीघ्र मकान बनाने का काम प्राथमिकता पर किया जाना तय है। जिस पर आगे अमलीजामा पहनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।