{"_id":"5bd34cd0bdec226939028282","slug":"131540574416-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ व्रत पर सजे बाजार, महिलाओं ने की खूब खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ व्रत पर सजे बाजार, महिलाओं ने की खूब खरीददारी
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को करवा चौथ व्रत के लिए महिलाओं ने सामान की खूब खरीदारी की। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार में महिलाओं की रौनक रही। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक सभी दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने करवा, सीक, चूड़ा, गट्टा और पूजन सामग्री आदि की खूब खरीदारी की। बाजार में इसके लिए स्पेशल रेहड़ियां भी लगाई गई। सौंदर्य प्रसाधनों, कपड़ों, आभूषणों और मेहंदी वालों के पास सुहागिनों की काफी भीड़ रही।
बाजार में मिट्टी के बर्तन 10 से लेकर 40 रुपये तक बिक रहे हैं। जबकि करवा चौथ के व्रत पर बनने वाली विशेष मिठाई फैनी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। दुकानों में सामान खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगने से मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरे भी चहक उठे हैं। कपड़ों की दुकानों में इस बार विशेषकर रंगोली सिल्क सूट की काफी डिमांड रही। यह सूट बाजार में 800 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बिक रहा है। दुकानदारों अवतार, निक्कू, सतीश, तिलक आदि का कहना है सामान खरीदने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही।