{"_id":"5bbcec93867a5528146b2929","slug":"131539107987-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ मीटर दौड़ में कृष्ण मैहली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ मीटर दौड़ में कृष्ण मैहली प्रथम
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिलास्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के प्रांगण में हुआ। इस मौके पर बड़सर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन और आपसी भाईचारा पैदा होता है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार की खेल नीति का विरोध करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को डाइट के रूप में मात्र 30 रुपये दिए जाते रहे हैं, जोकि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। इस राशि को 100 रुपये करने के लिए जयराम सरकार से सिफारिश की जाएगी।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से बच्चों के खानपान के लिए 3100 रुपये भेंट किए। इस अवसर पर एडीपीओ मस्त राम बडयाल, प्रधान सुरेश चौधरी, स्कूल समिति अध्यक्ष डा. अशोक कालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन प्रकाश चंद पूर्व सैनिक होशियार सिंह, भाजपा नेता सतीश कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रथम दिन के मुकाबलों में 600 मीटर दौड़ में घन्याल स्कूल का कृष्ण मैहली प्रथम, लोहारली स्कूल का कर्ण सिंह द्वितीय और प्रदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में राजकीय माध्यमिक पाठशाला घन्याल का कृष्ण मैहली प्रथम, सुपर मैग्नेट हमीरपुर का शिवांश चौहान द्वितीय और जंदडू का राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एडीपीओ मस्त राम ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को समाप्त होगी।