{"_id":"5bb10937867a557f6149db50","slug":"131538328887-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीए सदस्यों ने पुलिस को सौंपी नशा कारोबारियों की डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीए सदस्यों ने पुलिस को सौंपी नशा कारोबारियों की डिटेल
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस पब्लिक एसोसिएशन हमीरपुर की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एएसपी बलवीर सिंह ने की। बैठक में एसएचओ सदर संजीव गौतम, पीपीए अध्यक्ष रमेश चंद भी मौजूद रहे। इस दौरान पीपीए की गतिविधियों पर चर्चा की गई और आगामी दिनों के लिए रूपरेखा तय की गई। पीपीए प्रेस सचिव जसवीर कुमार ने कहा कि बैठक के दौरान नादौन, सुजानपुर, जाहू, भोटा और हमीरपुर के पीपीए सदस्यों ने पुलिस को फीडबैक दी और नशे के कारोबारियों की डिटेल सौंपी ताकि, समय रहते नशे के व्यापारियों पर शिकंजा कसा जा सके।
एएसपी बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस पब्लिक एसोसिएशन काफी समय से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। पीपीए के सदस्यों से पूरे जिले का क्रिमिनल, नशे के व्यापारियों का डाटा बैंक तैयार करवाया जाएगा। वहीं, एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पीपीए के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है और पुलिस का डर जनता के मन से निकालना होगा। इस अवसर पर पीपीए अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि बैठक में हर माह के अंतिम शनिवार को पुलिस थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए माह में एक बार पुलिस के साथ दिन भर पीपीए सदस्य काम करेंगे। इस अवसर पर पीपीए सदस्यों को एएसपी बलवीर सिंह ने पहचान पत्र भी बांटे। बैठक में उपप्रधान संजीव ठाकुर, पवन कुमार, राजीव पुरी, मुनीष पुरी, राजन कपिल, रिपन, मेहर सिंह, सुभाष सोनी, नानक चंद, अजय पुरी, अरविंद्र सिंह, नेक राम और अश्वनी चौधरी भी मौजूद रहे।