{"_id":"5bad159b867a557fee026df5","slug":"131538069915-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ही कर सकता है समस्याओं का हल : चंबियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ही कर सकता है समस्याओं का हल : चंबियाल
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ वीरवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हुआ। उपशिक्षा निदेशक देशराज भरवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसमें जिले के 115 स्कूलों के 540 बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों से भरा हुआ है। चारों तरफ पृथ्वी पर संकट के बादल हैं। मौसम का चक्र घूम गया है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, पीने के पानी का संकट है, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है। धरती रासायनिक खादों की प्रयोगशाला बन चुकी है। प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इन सभी समस्याओं का हल विज्ञान ही कर सकता है। अत: हम सभी को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। उपशिक्षा निदेशक देशराज भरवाल ने बच्चों को विज्ञान में अधिक रुचि लेने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर, भगवती प्रसाद, विज्ञान अध्यापक संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज परिहार, सुनील चौहान, संजीव ठाकुर, रजनीश, नीलम शर्मा, नरेंद्र मुसाफिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन