{"_id":"5bad1598867a55012c35128a","slug":"131538069912-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी तहसील की झनिक्कर पंचायत के कोहलवीं गांव में वीरवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है।
दमकल विभाग की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। वीरवार दोपहर लगभग एक बजे अजय कुमार पुत्र शंकर दास की कार को अचानक आग लग गई और गाड़ी कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि अजय कुमार गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मृत्यु पर शोक व्यक्त करने आ रहे थे, गाड़ी से अचानक धुआं उठा और आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। उन्होंने जल्द गाड़ी के कागजात निकाले और अग्निशमन केंद्र को फोन किया। दमकल विभाग ने मौके पर आकर गाड़ी की आग को बुझाया, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। टौणी देवी चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि गाड़ी में आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जल गई है।