{"_id":"5ba92f22867a557fee026b5c","slug":"131537814306-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर बीडीसी में फिर कांग्रेस जीती, राजेंद्र राणा का दबदबा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर बीडीसी में फिर कांग्रेस जीती, राजेंद्र राणा का दबदबा बरकरार
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। कांगड़ा जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर मिली करारी हार के बाद बीजेपी को सुजानपुर के पंचायत समिति चुनाव में फिर से मुंह की खानी पड़ी। बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव खुद पर भारी पड़ गया। सोमवार को हुए सुजानपुर बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य जीत का परचम फहराने में कामयाब रहे। बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों विधायक राजेंद्र राणा के कट्टर समर्थक निर्वाचित हुए। बीजेपी की पूनम डोगरा को हराकर कांग्रेस समर्थित सपना कुमारी बीडीसी की चेयरमैन और अनिल कुमार को हराकर प्रीतम चंद वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए।
इससे पहले इन दोनों पदों पर राजेंद्र राणा के ही समर्थक अनु कुमार चेयरमैन और लेखराज ठाकुर वाइस चेयरमैन थे। लेकिन, इस बार इन दोनों ने चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी सोमवार सुबह से ही सुजानपुर में डेरा डाले हुए थे। लेकिन, कामयाबी हाथ नहीं लगी। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर शिव देव सिंह ने सोमवार को विधिवत नए पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। सबसे पहले कांग्रेस की चबूतरा वार्ड से पंस सदस्य सपना कुमारी और बीजेपी की पूनम डोगरा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के करोट वार्ड से सदस्य प्रीतम चंद और भाजपा के अनिल शर्मा ने अपना नाम दर्ज करवाया। कुल पंद्रह मतों में से सपना को 8 मत और प्रीतम चंद को 8 मत पड़े। जबकि इनके मुकाबले मैदान में उतरे पूनम और अनिल को सात-सात मत पड़े। इस मौके पर चुनाव अधिकारी ने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मौके पर ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उधर, एसडीएम सुजानपुर शिवदेव सिंह ने कहा कि बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई।