फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आईटीआई बणी के पास बीयर बार खोलने पर भड़के ग्रामीण

आईटीआई बणी के पास बीयर बार खोलने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत सरकारी आईटीआई बणी के नजदीक बीयर बार खोलने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। शिक्षण संस्थान के नजदीक स्थानीय पंचायत के एक प्रतिनिधि ने ही बीयर बार खोलने के लिए विभाग को आवेदन किया है। इस पर ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है और पंचायत की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। लोगों ने आबकारी एवं कराधान विभाग से इसकी अनुमति नहीं देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब बणी में शराब ठेका खुलना था तब संबंधित पंचायत प्रतिनिधि ने जमकर हंगामा किया था, अब वह स्वयं ही शिक्षण संस्थान के नजदीक बीयर बार खोल रहा है। बीयर बार के लिए चयनित स्थान के सामने आईटीआई है। जहां लड़कियां भी प्रशिक्षण ले रही हैैं।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान मुकेश बन्याल, ग्रामीण सुनील कुमार, सुभाष चंद, अजय कुमार, संजय, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि शिक्षण स्थान के सामने बार खोलना गलत है। उन्होंने प्रतिनिधि पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपना बीयर बार खोलने की स्वयं पंचायत की एनओसी नहीं ले सकता। पंचयत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से संस्थान के नजदीक बीयर बार खोलने पर रोक लगाने की मांग की हैै। इस बाबत उन्होंने एक जुलाई को चकमोह में जनमंच कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री के पास शिकायत करने का निर्णय भी लिया है। इस संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि बणी पंचायत प्रतिनिधि ने बीयर बार खोलने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

उधर, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुलभूषण गौतम का कहना है कि बणी में शिक्षण संस्थान के पास बीयर बार खोलने के लिए उनके पास आवेदन नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही सही जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed