फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 143 छात्रों का स्वास्थ्य जांचा

अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 143 छात्रों का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 05 Jun 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 143 छात्रों का स्वास्थ्य जांचा
हमीरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और एकदंतम डेंटल अस्पताल के प्रबंधक डॉ. ऋषभ अत्री ने स्कूल के छात्रों और स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य को जांचा। शिविर में पहुंचने पर दोनों चिकित्सकों को स्कूल प्रबंधकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर चिकित्सकों ने 143 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों में अनीमिया, आयरन और कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों और दांतों के रोग आदि का चेकअप किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर में बच्चों ने चिकित्सकों को अपनी स्वास्थ्य समस्याएं भी बताईं। चिकित्सकों ने बच्चों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ऐम पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षिता ने कहा कि शिविर में चिकित्सकों ने उसकी अनीमिया की जांच की। चिकित्सकों ने उसे आयरन और कैल्शियम लेने की सलाह दी। कैंप में जंच करवाकर अच्छा लगा और डॉक्टर से स्वस्थ रहने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐम पब्लिक स्कूल की छात्रा शबनम ने कहा कि चिकित्सकों ने उसे कैल्शियम लेने की सलाह दी। अमर उजाला ने शिविर लगाकर बच्चों को लाभ पहुंचाया है। छात्र करण ने कहा कि चिकित्सकों ने आंखों और मुंह की जांच की। छात्र शिवम का कहना है कि चिकित्सकों ने उसे स्मरण शक्ति बढ़ाने के आंवला खाने की सलाह दी। आंवला शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करता है। छात्रा ईशा ने कहा कि चिकित्सकों को अपनी समस्याओं के बारे में बताया एवं उनसे सलाह ली। चिकित्सकों ने आयरन और कैल्शियम की खुराक लेने के लिए कहा। छात्र करण सिंह ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य संबंधी अनेक जानकारियां मिली हैं। जो पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के काम भी आएगी।

अनीमिया है सब रोगों की जड़ : डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
ऑल इंडिया मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अनीमिया और कुपोषण के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनीमिया सभी रोगों की जड़ होता है। संतुलित आहार, फल-सब्जियां खाने और जंक फूड न खाने से अनीमिया से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनीमिया की स्थिति में बच्चे को चक्कर आते हैं, वह कमजोर हो जाता है और बेहोश हो जाता है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से बच्चों की खानपान की आदतों पर ध्यान देने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने गर्मियों में डायरिया के बारे में बताया। उन्होंने गर्मियों में पानी अधिक पीने, संतुलित आहार लेने और जंक फूड न खाने की सलाह दी।

गलत जीवनशैली से बढ़ रही दांतों की समस्या : डॉ. ऋषभ अत्री
एकदंतम डेंटल अस्पताल के प्रबंधक डॉ. ऋषभ अत्री ने कहा कि गलत जीवनशैली और खानपान से दांतों की समस्या पैदा हो रही है। फास्ट फूड और चॉकलेट आदि का अधिक सेवन दांतों की बीमारियों को बुलावा देता है। उन्होंने बच्चों को सुबह और शाम खाना खाने के बाद ब्रश करने की सलाह दी। डॉ. अत्री ने बच्चों के दांतों संबंधी रोगों की जांच की और दवाइयां भी बच्चों को नि:शुल्क बांटी।


अमर उजाला का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सराहनीय : कौशल
ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार कौशल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के रूप में अनोखी पहल की गई है। यह एक सराहनीय कार्य है। इस शिविर में स्कूल के करीब डेढ़ सौ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें सावधानी बरतने की सलाह चिकित्सकों की तरफ से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed