{"_id":"5acf8a774f1c1b693d8b4b91","slug":"131523550839-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनने के बाद बढ़ी बिझड़ी स्कूल में छात्रों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनने के बाद बढ़ी बिझड़ी स्कूल में छात्रों की संख्या
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी को सरकार द्वारा मॉडल स्कूल का दर्जा दिए जाने के परिणाम सामने आने लगे हैं। स्कूल में एडमिशन लेने के लिए बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अध्यापकों को 3 बजे के बाद भी काम करना पड़ रहा है। इस स्कूल में छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक हर कक्षा में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बच्चे निजी स्कूलों को छोड़ कर इस स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं। अभी तक छठी कक्षा में 18, 9वीं में 45, जमा एक में 85, जमा दो में 90 बच्चों ने दाखिला ले लिया है। स्कूल प्रिंसिपल अनिल कुमार ने बताया कि अभी स्कूल में 20 तारीख तक दाखिले होंगे। स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम, ए ग्रेड लाइब्रेरी, वोकेशनल कोर्स जैसी सुविधाओं के साथ अनुभवी व योग्यतापूर्ण शिक्षक हैं।
विज्ञापन