{"_id":"5aba75414f1c1b2c4e8b49b8","slug":"131522169153-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों और होटलों की आमदनी से स्वच्छता को लिया जाएगा 0.5 फीसदी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों और होटलों की आमदनी से स्वच्छता को लिया जाएगा 0.5 फीसदी टैक्स
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में अग्रणी जिला बनाने के लिए धरातल पर स्वच्छता के कार्यों में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के कार्यों के लिए 150 परिवारों वाली ग्राम पंचायतों को 7 लाख रुपये, 300 परिवारों वाली ग्राम पंचायतों को 12 लाख रुपये, 500 परिवारों वाली ग्राम पंचायतों को 15 लाख रुपये और 500 से अधिक परिवारों वाली ग्राम पंचायतों को 20 लाख रुपये अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। बैठक में सभी निजी शिक्षण संस्थानों और होटलों की आमदनी पर स्वच्छता के लिए 0.5 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
यह टैक्स ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को देय होगा। जिसे बाद में पंचायतों को वितरित किया लाएगा। बैठक में बमसन विकास खंड की प्रथम और द्वितीय चरण में चयनित की गई 10 पंचायतों, भोरंज की 10 पंचायतों, सुजानपुर की 6 पंचायतों, बिझड़ की 15 पंचायतों और नादौन खंड की 18 पंचायतों को सितंबर 2018 तक तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, डीआरडीए परियोजना अधिकारी सुनील चंदेल, उपनिदेशक कृषि विनोद शर्मा, उपनिदेशक बागवानी डॉ. आरके धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोमदत्त सांख्यान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पुष्पेेंद्र वर्मा और समस्त विकास खंड अधिकारी उपस्थित रहे।