फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन

गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला मंडल सेर का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में सड़क समस्या को लेकर उपायुक्त हमीरपुर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। सदस्यों का कहना है कि गांव सेर में सड़क नहीं है। बजट स्वीकृत होने के बाद भी गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया। गांव के सड़क सुविधा के साथ न जुड़े होने के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति की मौत सड़क न होने और पैदल मेन सड़क तक जाने के कारण हो गई, क्योंकि व्यक्ति को समय पर अस्पताल न पहुंचाया जा सका। वहीं अगर कहीं गांव में आग की घटना हो जाती है तो दमकल विभाग का वाहन भी नहीं पहुंचता है। आजादी के 70 वर्षों बाद भी सड़क सुविधा से महरूम इस गांव के लोगों में विभाग के प्रति रोष है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से गांव के लिए सड़क निर्माण करवाने की गुहार लगाई है। सदस्यों ने कहा कि अगर अब भी सड़क का निर्माण नहीं होता है तो समस्त गांववासी भूख हड़ताल पर बैठेेंगे। जिसकी जिम्मेवारी विभाग और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed