{"_id":"5aa951c64f1c1bba758b577a","slug":"131521045958-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर स्कूल भवन को गिराया, अब नया बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर स्कूल भवन को गिराया, अब नया बनेगा
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हमीरपुर के सालों पुराने जर्जर भवन को गिरा दिया गया है। अब इसकी जगह नया भवन बनेगा। दो दिनों से पुराने स्कूल भवन को गिराने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश शिक्षा विभाग से नए स्कूल भवन के लिए साढ़े छह लाख रुपये का बजट मिला है।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जनवरी माह में इस स्कूल का औचक निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया था। इस दौरान खुले आसमान के नीचे बच्चों के पढ़ने के कारण पूछने पर स्कूल इंचार्ज ने जर्जर भवन का तर्क दिया था। इस पर शिक्षा मंत्री ने शीघ्र बजट जारी कर नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर अब कार्य शुरू हो गया है। उधर, राप्रापा हमीरपुर बाल की प्रभारी कुसमा कुमारी ने कहा कि पुराने स्कूल भवन को गिरा दिया गया है। अब इसी जगह पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट आ चुका है।