फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   रैन बसेरा में चल रहा नादौन का केंद्रीय विद्यालय

रैन बसेरा में चल रहा नादौन का केंद्रीय विद्यालय

Fri, 01 Dec 2017 07:31 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा में चल रहा नादौन का केंद्रीय विद्यालय
चाहरदीवारी न होने से रैन बसेरा में हर वक्त हादसे का खतरा - फोटो : अमर उजाला

महेश कपिल

विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)।
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय रैन बसेरा में चल रहा है। दसवीं तक करीब 456 विद्यार्थी इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन अपना भवन न होने के चलते स्कूली बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल भवन के लिए केेंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम पर उपमंडल के गगाल में पशु चिकित्सालय के समीप जमीन भी ट्रांसफर हो चुकी है। इसके अलावा स्कूल भवन निर्माण के लिए 18.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जो लोक निर्माण विभाग के पास जमा हो चुके हैं।

इसके बावजूद अभी तक स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में न तो नियमों के अनुसार क्लासरूम हैं, न पुस्तकालय और न ही साइंस और कंप्यूटर लैब। स्कूल में सेवारत अध्यापकों के बैठने की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं। रैन बसेरा में चल रहे स्कूल भवन परिसर में चाहरदीवारी न होने से शरारती तत्वों का हर वक्त डर सताता रहता है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन से शीघ्र नए स्कूल भवन के निर्माण की मांग की है। स्कूल के प्रिंसिपल बनीता परासरिया का कहना है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से नए भवन को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बजट और जमीन की औपचारिकताएं भी पूरी हैं, शीघ्र स्कूल भवन के निर्माण के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed