{"_id":"59f48f724f1c1ba7678b81f3","slug":"131509199730-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में आधा दर्जन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में आधा दर्जन को नोटिस
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन में आधा दर्जन को नोटिस
सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फ्लाइंग स्कवायड को भेज हटाए होर्डिंग्स
हमीरपुर जिला में चुनाव आचार संहिता का सख्ती से करवाया जा रहा पालन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए जिला के आधा दर्जन पार्टी पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संपत्ति पर चुनाव प्रचार सामग्री चस्पां करने पर चुनाव विभाग ने यह कार्रवाई की है। सुजानपुर, नादौन, बड़सर और हमीरपुर में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें जिला निर्वाचन विभाग को मिली थीं। जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने फ्लाइंग स्कवायड को मौके पर भेजा और संबंधित चुनाव प्रचार सामग्री को हटाया गया।
कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिजली बोर्ड के खंभों, सरकारी भवनों की दीवारों समेत सार्वजनिक संपत्ति पर चुनाव प्रचार के होर्डिंग्स टांग दिए थे। जिन्हें मौके से हटाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने कहा कि जिला में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आचार संहिता का पालन करने के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए थे। बावजूद कई जगहों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगा।