फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो माह में ही उखड़ गई धंगोटा उखली सड़क मार्ग की टारिंग

दो माह में ही उखड़ गई धंगोटा उखली सड़क की टारिंग

Sat, 28 Oct 2017 07:41 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
दो माह में ही उखड़ गई धंगोटा उखली सड़क मार्ग की टारिंग
pic
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत धंगोटा से उखली सड़क पर सुगलानी गांव के पास विभाग द्वारा बिछाई गई टारिंग दो माह के भीतर ही उखड़ गई है। हालत है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं तथा बजरी पूरी तरह से उखड़ गई है। वहीं सड़क में डंगा लगाने का कार्य छह माह में पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठकर जांच की मांग की है। धंगोटा से उखली सड़क में सुगलानी गांव के पास दो माह पहले लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क की टारिंग का कार्य किया गया है। कार्य के दो माह के भीतर ही सड़क में गड्ढे बनना शुरू हो गए हैं तथा कई स्थानों से बजरी भी उखड़ने लगी है। सड़क में वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इतना ही नहीं लोनिवि ने छह माह पहले ठेकेदार के माध्यम से डंगा लगाने का कार्य शुरू किया है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों संजीव कुमार, ब्रह्म दास, अनीता देवी, लीला देवी, सुमन कुमार, संदीप, टिंकू, कांता देवी, सुलोचना देवी, आशा देवी का कहना है कि टारिंग के कार्य में ठेकेदार ने लापरवाही बरती है। वहीं डंगा लगाने का कार्य भी अधूरा है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की जांच करने तथा डंगे के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि टारिंग बिछाने के कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सुगलानी के पास टारिंग करने का कार्य चालू है। जहां कहीं गड्ढे पड़ गए हैं, उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने डंगा लगाने के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed