{"_id":"6a8758821fa37917660b2934","slug":"130-drinking-water-schemes-restored-10-still-stalled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-205489-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 130 पेयजल योजनाएं बहाल, 10 अभी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 130 पेयजल योजनाएं बहाल, 10 अभी ठप
Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में बारिश से प्रभावित 140 पेयजल योजनाओं में से 130 को बहाल कर दिया गया है। दस योजनाएं पानी में गाद आने के कारण अभी भी ठप हैं और वीरवार को इनमें पानी की लिफ्टिंग नहीं हो सकी।
इनमें बड़सर की तीन, नादौन की दो, सुजानपुर की दो, भोरंज की दो और हमीरपुर मंडल की एक योजना शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार रात और बुधवार को हुई भारी बारिश से पिछले 24 घंटों में जिले में 30.12 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
जल शक्ति विभाग की योजनाओं को 17 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 11.20 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। एक कच्चा मकान पूरी तरह और पांच आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पंचायतघर, दो किचन शैड, दो गोशालाएं और चार डंगे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।इस मानसून सीजन में 30 जून के बाद जिले में सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान 60 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। लोक निर्माण विभाग को अब तक सर्वाधिक 35.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।