{"_id":"5cd5c50dbdec22075671192a","slug":"121557513485-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए 16 को आएं ज्योत्सना आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए 16 को आएं ज्योत्सना आईटीआई
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी का मौका है। आईटीआई प्रशिक्षित युवा नौकरी के लिए 16 मई को ज्योत्सना आईटीआई लोहारी हमीरपुर में साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। कंपनी की ओर से स्थानीय परिसर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। कंपनी को नालागढ़ स्थित अपने प्लांट के लिए इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में पास आउट युवाओं की आवश्यकता है।
आईटीआई के प्रबंध निदेशक जेके चौहान ने कहा कि अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवार को वेतन 8000 तय किया गया हैै। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को मुफ्त यातायात सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा कार्य के समय रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। निजी और सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मई को सुबह 11:00 बजे ज्योत्सना आईटीआई लोहारी के कैंपस में अपने पूर्ण दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।