{"_id":"5c967d6dbdec22141f00e5bc","slug":"121553366381-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की लंबित मांगें पूरी न होने पर संघ ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की लंबित मांगें पूरी न होने पर संघ ने जताया रोष
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर संघ टौणीदेवी खंड इकाई की बैठक खंड प्रधान सालीग्राम ठाकुर की अध्यक्षता में टौणीदेवी मंदिर परिसर में हुई। इसमें संघ संस्थापक बीड़ी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, जगदीश शर्मा, धर्म सिंह चौहान, प्रेम कौशल, रोशन लाल कौंडल, जगत राम शर्मा और चतर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर पेंशनरों की समस्याओं और लंबित मांगों के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगे पूरी न होने पर संघ ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। संघ ने पेंशनरों के विभिन्न विभागों में चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित करके शीघ्र भुगतान करने की सरकार से मांग उठाई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने 29 मार्च को पेंशनर भवन हमीरपुर में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस में भाग लेने का आह्वान किया। इसके साथ जिला प्रधान केसी गौतम ने पेंशनरों को आयकर रिटर्न भरने के बारे में जानकारी दी।