{"_id":"5c967d56bdec22140559af64","slug":"121553366358-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ लड़कों में सलमान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ लड़कों में सलमान प्रथम
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोलसप्पड़ में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर त्रिशा शिक्षण सोसाइटी के सचिव सीए राजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके साथ कॉलेज के प्रधान एनके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल, 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया।
वॉलीबाल में बीएड दूसरे सेमेस्टर के छात्र प्रथम और चौथे सेमेस्टर के छात्र उपविजेता बने। कबड्डी में डीएलएड विजेता और बीएड चौथे सेमेस्टर के छात्र उपविजेता बने। वहीं, 100 मीटर दौड़ लड़कों में सलमान प्रथम, निखिल द्वितीय और कुश तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, लड़कियों में कामनी प्रथम, शैजला द्वितीय और निधि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद में सावली चौधरी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, सुनीता और शिल्पा तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में शिवानी विजेता और नेहा उपविजेता बनी।