{"_id":"5c69941abdec224b57505753","slug":"121550423066-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर व्यक्ति को करवाएं अवगत : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर व्यक्ति को करवाएं अवगत : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज की दो दिवसीय आवासीय बैठक का आयोजन 15 और 16 फरवरी को बस्सी में किया गया। इसमें सर्वप्रथम पुलवामा में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व का पुतला भी जलाया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विनोद सोनी ने की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन भी रखा। बैठक में जिला और प्रदेश नेतृत्व की ओर से दिए गए आगामी कार्यक्रमों पर विशेष तौर पर चर्चा हुई।
इन कार्यक्रमों में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं और बजट पर चर्चा की गई। इसके साथ इन्हें जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी बूथ पालकों ने हिस्सा लिया। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इसमें बूथों को और मजबूत तथा प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की ओर से चलाई योजनाओं से अवगत करवाने का जिम्मा सौंपा गया। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर देशराज, दलवीर, देवराज शर्मा, विपिन अग्निहोत्री, मदन कौशल, बलवंत ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, सुरेश कुमारी, सत्या रावत, चमन लाल, आशा कुमारी आदि उपस्थित रहे।