{"_id":"5c65a358bdec2236047355d6","slug":"121550164824-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने के 15 दिन बीते, पोस्ट कोड-556 के परिणाम पर कोई निर्णय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने के 15 दिन बीते, पोस्ट कोड-556 के परिणाम पर कोई निर्णय नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कनिष्ठ कार्यालय सहायक पोस्ट कोड 556 का अंतिम परिणाम जारी न होने से बेरोजगार अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रदेशभर से धरने में आए बेरोजगार युवाओं ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग अटपटे बहाने बनाकर परिणाम को लटकाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, कार्मिक विभाग से जवाब को आए हुए सप्ताह से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन आयोग अभी भी चुप्पी साधे हुए है।
आयोग के सचिव ने बीते दिनों कहा था कि कार्मिक विभाग से प्रतिउत्तर आने के 5-7 दिन के भीतर अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया को खत्म हुए भी 9 माह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन, इस पोस्ट कोड का अंतिम नतीजा जारी न होना आयोग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। अभ्यर्थियों में राज ठाकुर, अंकु शर्मा, निखिल शर्मा, अजय ठाकुर, संजीव डोगरा, पवन ठाकुर, अक्षय शर्मा, अंशुल चौहान, सिमी शांडिल, पुष्पा, विवेक कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेम लता, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अनुभव भारद्वाज, निशांत कुमार ने कहा कि आयोग की झूठी दलीलों से 3400 बेरोजगार अभ्यर्थी ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग से पोस्ट कोड 556 का अंतिम परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को अधिमान दिया जाएगा। इस बारे में प्रदेश सरकार से भी क्लैरीफिकेशन पहुंच चुकी है, शीघ्र भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।