फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सदेंशे आते हैं...पर प्रस्तुती देकर जगाई देशभक्ति की अलख

सदेंशे आते हैं...पर प्रस्तुती देकर जगाई देशभक्ति की अलख

Thu, 24 Jan 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। गौरी शरण मेमोरियल पब्लिक स्कूल धनेटा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जनरल जोरावर सोसायटी के निदेशक पवन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य राज कुमार अग्निहोत्री ने की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्याध्यापक नीलम ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने मुझे माफ करना ओम साईं राम, संदेशे आते हैं, नाटी सिरमौरे वालिये, मां तुझे सलाम, पंजाबी गिद्दा आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों शिवम, शिवालिका, हिमांशु, अरोही, अरमान, यशिका, अनीष शर्मा आदि को सम्मानित किया। समारोह में पूर्व प्रधान सुषमा देवी, विधि चंद शास्त्री, किशोरी लाल, डा. राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed