फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वीरभद्र, आनंद और मुकेश के आशीर्वाद से बना अध्यक्ष : राठौर

वीरभद्र, आनंद और मुकेश के आशीर्वाद से बना अध्यक्ष : राठौर

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वीरवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत हर नेता ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष की भूमिका एक जज की तरह होनी चाहिए, न कि एक वकील की तरह ताकि, पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ न्याय हो। संगठन में उनके कार्यों की बलबूते ही राहुल गांधी ने ही एक कार्यकर्ता की पहचान की है। पार्टी विपक्ष में होती है तो मेहनत करने वाले और होते हैं लेकिन, जब सत्ता में पार्टी आती है तो मलाई खाने वाले और होते हैं। काम करने वालों को पिछली पंक्ति में रखा जाता रहा है। कहा कि मैं भी पिछली पंक्ति पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं की तरह हूं।
विज्ञापन

राठौर ने कहा कि पूर्व में जितने भी अध्यक्ष रहे, वह पार्टी कार्यालय के भीतर पदभार ग्रहण करते थे लेकिन, मैंने उस परंपरा को तोड़ते हुए पहले प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जंग का एलान किया, उसके बाद पदभार ग्रहण किया। शिमला जनसभा में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पार्टी में नया जोश भरा है। लेकिन, 10-20 लोगों ने पूरे माहौल को खराब कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए, जो लोग इसमें संलिप्त होंगे उन पर कार्रवाई होगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जरूरत के मुताबिक संगठन में बदलाव किया जाएगा। अब बंद कमरे में नहीं, बल्कि फील्ड में जाकर परफॉर्मेंस के दम पर नई नियुक्तियां होंगी। प्रदेश के सभी नेताओं को इकट्ठा कर शीघ्र एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। अपनी गलतियों की वजह से कांग्रेस पार्टी हिमाचल में विधानसभा का चुनाव हारी है। निष्कासित पार्टी पदाधिकारियों की वापसी पर कुलदीप राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अनुशासन समिति की बैठक अभी हाल में हुई है। बैठक में लिए निर्णय को हाईकमान को भेजने के बाद वापसी पर फैसला होगा।
विज्ञापन

बाक्स:
लोस चुनाव को हाईकमान करवा रहा सर्वे
लोकसभा टिकट पर नए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान दिल्ली से प्रत्याशियों के चयन को लेकर सर्वे करवा रही है। राहुल गांधी ही टिकट पर अंतिम निर्णय लेंगे। इस बार सशक्त उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा। कांग्रेस में पुरानी परंपराएं और प्रथाएं अब नहीं चलेंगी। राठौर ने कहा कि उन्हें ऐसे समय अध्यक्ष बनाया है, जब लोकसभा चुनाव सामने हैं और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed