{"_id":"5c44a282bdec22737361af71","slug":"121548001922-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी वेबसाइट पर नादौन से नहीं हो रही ऑनलाइन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी वेबसाइट पर नादौन से नहीं हो रही ऑनलाइन टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। एनएसयूआई नादौन डिग्री कॉलेज के कैंपस प्रभारी और युवा कांग्रेस नेता अजय अत्री ने कहा कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष तैनात होने के बाद विजय अग्निहोत्री ने नादौन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बड़े बड़े वायदे किए लेकिन, इन वायदों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस कार्यकाल में बुजुर्गों के लिए एचआरटीसी के बस स्टैंड पर कार्यालय में ही सम्मान कार्ड, स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई थी, जो कि भाजपा कार्यकाल के शुरू होते ही छीन ली गई है।
उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के उपाध्यक्ष पद पर आसीन होते ही इन सुविधाओं को तुरंत शुरू करने का आश्वासन दिलाया था लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। इसी तरह नादौन से दिल्ली-चंडीगढ़ और अमृतसर आदि के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के उनके वायदे भी सब्जबाग ही साबित हुए हैं। नादौन एचआरटीसी कार्यालय में टिकट काउंटर शुरू करना तो दूर लोगों को पूछताछ के लिए भी कोई कार्यालय नहीं है। दूसरी ओर निगम की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करवाते समय नादौन क्षेत्र का नाम भी उपलब्ध नहीं है और लोग इस सेवा को पाने के लिए अन्य स्थानों से टिकट बुक करवाकर भारी भरकम पैसे खर्च करने को मजबूर हैं।