{"_id":"5c38ce5bbdec2273504f6e6b","slug":"121547226715-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में पुलिस ने अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, सामान हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में पुलिस ने अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, सामान हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू में पुलिस ने अतिक्रमण पर शिकंजा कसते हुए सड़क के किनारे रखे सामान और नालियों पर डाली लोहे की ग्रिलों को हटवा दिया है। इससे अब सड़क के किनारे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भोरंज उपमंडल के जाहू बाजार में करीब साढ़े छह सौ दुकानें हैं। यहां पर हर रोज लाखों रुपये का कारोबार होता है। जाहू बाजार हमीरपुर को जाने वाली पुरानी सड़क के किनारे दोनों ओर फैला हुआ है। दुकानदार कई दिनों से सड़क के किनारे सामान रखकर सड़क को संकरा कर रहे थे। कुछ सब्जी विक्रेता तथा बर्तन स्टोर के मालिक तथा अन्य दुकानदार अपना सामान सड़क के किनारे रख कर बेचते हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस को बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जाहू पुलिस चौकी के प्रभारी परमजीत सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने जाहू बाजार में करीब एक दर्जन से अधिक दुकानदारों का सामान दुकानों के अंदर रखवाया तथा दुकानों के आगे नालियों पर रखी लोहे के ग्रिलों को भी हटवाया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर सड़क के किनारे दुकानों के बाहर कोई सामान रखा तो उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया तथा कुछ दुकानदारों ने अपना सामान समेट कर दुकानों के अंदर रख लिया। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस अब कानूनी कार्रवाई करेगी। जाहू बाजार में दुकानदारों के सामान दुकान के अंदर रखने के आदेश दिए गए हैं।