{"_id":"5bf5a64cbdec2269407f0915","slug":"121542825548-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों के खाली पदों पर संघ ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों के खाली पदों पर संघ ने जताया रोष
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में रिक्त पड़े शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने की मांग उठाई है। संघ के प्रधान मस्तराम बडियाल, महासचिव छोटा राम मान, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर, केएल ठाकुर, रमेश सरेक, अरुण कुमार, यशवंत सिंह चौहान आदि ने कहा कि वर्षाें से विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मुहिम से प्रत्येक वर्ग में खुशी है लेकिन, शारीरिक शिक्षकों के पदों को नजरअंदाज किया गया है, जिसका संघ विरोध करता है।
इन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य विभागों की तरह शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरे और संघ के साथ न्याय किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द शारीरिक शिक्षकों के पदों का भरने की घोषणा करे। शारीरिक शिक्षकों की खेलों में अहम भूमिका होती है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने में अहम योगदान देते हैं।