{"_id":"5bf19ec0bdec226eee1b84f3","slug":"121542561472-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोड़ में अग्रिकांड से रिहायशी मकान और पशुशला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलोड़ में अग्रिकांड से रिहायशी मकान और पशुशला राख
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के अंतर्गत गांव खास गलोड़ में आग से एक रिहायशी स्लेटपोश मकान और गोशाला राख हो गई। आग की घटना से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं गलोड़ पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
खास गलोड़ की सुनहरो देवी पत्नी स्व. जय किशन का मकान और पशुशाला आग की भेंट चढ़ गए हैं। सुनहरो देवी का पौत्र गौरव मंदिर जाने के लिए घर से बाहर निकला तो उसने देखा घर के पिछली तरफ से आग की लपटें निकल रही हैं। उसने इसके बारे में अपनी माता और दादी को बताया। यह देख सभी परिवार सदस्य घर से बाहर आ गए। एकांत में घर होने के कारण परिवार सदस्यों ने फोन पर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। घटना का पता चलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। वहीं हड़ेटा बाजार के सभी दुकानदार, डोडवीं, लुहारकड़ और खास गलोड़ के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मकान के अंदर रखा सामान, गहने, अनाज, नकदी सब राख हो गए। आग से पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है।
उधर, प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार विपन सोनी ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार को 15000 रुपये की फौरी राहत दी है। इस अवसर पर कानूनगो बाबू राम, आफिस कानूनगो पवन, पटवारी बदारन अशोक कुमार, हड़ेटा के चुन्नी लाल, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल, ग्राम पंचायत हड़ेटा के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान हंस राज शर्मा, ग्राम पंचायत खास गलोड़ की प्रधान शकुंतला देवी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।