{"_id":"5beefc1ebdec221037235a0b","slug":"121542388766-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने पंचायत पर कुटेशनों में धांधली के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान ने पंचायत पर कुटेशनों में धांधली के लगाए आरोप
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की एक पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकुर प्रकाश चंद ने पंचायत पर मैटीरियल सप्लाई की कुटेशनों में धांधली का आरोप लगाया है। इस बारे उन्होंने रैल में आयोजित जनमंच में भी शिकायत की थी। जिसकी जांच शुरू हो गई है। इसके बाद पंचायत निरीक्षक ने मौका पर जाकर पंचायत का रिकार्ड खंगाला और पंचायत प्रतिनिधियों तथा शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता प्रकाश चंद ने पंचायत पर आरोप लगाया है कि पंचायत ने रेत, बजरी और सीमेंट ढुलाई की कम रेट वाली कुटेशनों को दरकिनार करते हुए एक ही साल में दो बार कुटेशनें लेकर ज्यादा रेट वाली कुटेशनों को पास करते हुए मैटीरियल खरीदा।
इससे सरकारी खजाने को चूना लग रहा है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में प्रथम शिकायत जनमंच धनेटा में की तो उस पर बीडीओ ने पंचायत को निर्देश दिए कि कम रेट वाली कुटेशनें गलत तरीके से रद्द की हैं, इसलिए उन्हें काम देना शुरू करें। लेकिन, पंचायत ने बीडीओ के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया। पंचायत ने पांच महीने के बाद ही फिर से कुटेशनें मंगवाकर जनवरी की कुटेशनों से ज्यादा रेट की कुटेशनें पारित कर दीं। उधर, पंचायत प्रधान ने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित है। शिकायतकर्ता को मैटीरियल सप्लाई करने को कहा था, लेकिन सप्लाई नहीं किया गया है। पंचायत निरीक्षक नादौन वंशी लाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए हैं। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। बीडीओ नादौन तवेंद्र चिनौरिया का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।