{"_id":"5bd5eb06bdec22694e6b75d4","slug":"121540745990-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश बने बिजली बोर्ड जेई एसोसिएशन जोन हमीरपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश बने बिजली बोर्ड जेई एसोसिएशन जोन हमीरपुर के प्रधान
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बिजली बोर्ड जेई एसोसिएशन हमीरपुर जोन के चुनाव रविवार को एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह पटियाल की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसम्मति से सुरेश कुमार को प्रधान, सुमित कुमार को महासचिव, दीपक चौहान को आयोजक सचिव, राकेश कुमार को सह आयोजक सचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, शशिकांत को प्रेस सचिव चुना गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
एसोसिएशन ने मांग उठाई कि अनुबंध से नियमित हुए कनिष्ठ अभियंताओं के अनुबंध सेवाकाल को वरिष्ठता सूची में जोड़ा जाए। कनिष्ठ अभियंताओं को आईपीएच विभाग की तर्ज पर ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का प्रमोशन कोटा 5 फीसदी से 20 फीसदी किया जाए। अनुबंध पर कार्यरत जेई के अनुबंध सेवाकाल को ही प्रोवेशन पीरियड गिना जाए और ग्रेड पे विसंगति को भी दूर किया जाए। विजय ने कहा कि नियमित जेई को 5350 ग्रेड पे के लाभ मिल रहे हैं, जबकि अनुबंध पर कार्य कर रहे जेई को मात्र 4350 ग्रेड पे दिया जा रहा है। एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित कर हर मंच से इन मांगों को रखने और पूरा करने के लिए नई कार्यकारिणी को अधिकृत किया। बैठक में अंकुश, रमेश, संजीव, अभिषेक, प्रशांत, राहुल, मंजीत, गोपाल भाटिया, नवनीत ठाकुर आदि मौजूद रहे।